ISRO के निजीकरण को लेकर कर्मचारियों में चिंता, 9 संघों ने सरकार से मांगा जवाब
अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी को लेकर इसरो के नौ कर्मचारी संघों ने चिंता व्यक्त की है। संघों ने इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन को पत्र लिखकर संगठन के भविष्य, नौकरियों और पदोन्नति पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सरकार से रॉकेट निर्माण और अंतरिक्ष अभियानों में इसरो की मूल भूमिका को लेकर लिखित नीति जारी करने की मांग की है।



























































