Karnataka Ganesh Chaturthi की शोभायात्रा बनी सियासी मुद्दा, पुलिस की सलाह के बाद बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
कर्नाटक में गणेश उत्सव की शोभायात्रा मस्जिद के सामने से न निकालने के एक पुलिस अधिकारी के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए इस निर्देश का कड़ा विरोध किया है। वहीं, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया था।



























































