CN Annadurai Memorial पर जुटे Tamil Nadu के नेता, MK Stalin और EPS ने दी श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री और द्रमुक के संस्थापक सी.एन. अन्नादुरई को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। एम.के. स्टालिन, ई.के. पलानीस्वामी, वी.के. शशिकला और टी.टी.वी. दिनाकरन सहित कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा और स्मारक पर नमन किया। अन्नादुरई ने राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनाकर द्रविड़ आंदोलन और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी थी।



























































