गोवा चुनाव से पहले बड़ा खेल! AAP-GFP ने मिलाया हाथ, कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ी टेंशन
आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गोवा फर्स्ट नाम से गठबंधन का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल और विजय सरदेसाई द्वारा घोषित यह गठबंधन भाजपा और कांग्रेस दोनों के विकल्प के रूप में मैदान में उतरेगा। इस नए मोर्चे के बनने से गोवा में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।



























































