Mayawati ने भतीजों आकाश-ईशान को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब परिवार से किसे मिलेगा मौका?
बसपा प्रमुख मायावती ने परिवारवाद के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि उनके भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों, आकाश और ईशान आनंद को भविष्य में पार्टी में कोई पद नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कांशीराम के सिद्धांतों पर अडिग हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर आनंद की बेटी दीपिका को जिम्मेदारी दी जा सकती है।



























































