MT El Gaia Attack: MEA ने उठाई सुरक्षित समुद्री आवाजाही की मांग, 13 भारतीय बचाए गए
ओमान तट पर वाणिज्यिक जहाज पर हमले के बाद भारत ने सुरक्षित आवाजाही और निर्बाध समुद्री व्यापार की मांग दोहराई है। इस जहाज पर सवार 14 भारतीयों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक लापता नाविक की तलाश जारी है। विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों और नागरिकों पर हमलों पर गहरी चिंता जताई है।



























































