Nitish Mishra की मौजूदगी में Bihar Urban Development और CEPT के बीच हुआ अहम समझौता
बिहार में आधुनिक शहरी विकास और ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अहमदाबाद के सी.ई.पी.टी. एडवाइजरी फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। मंत्री नीतीश मिश्रा की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत तकनीकी सहायता इकाई स्थापित होगी, जो डेटा आधारित शहरी नियोजन में मदद करेगी।



























































