PwC India और PwC US बनाएंगे 40000 कर्मचारियों वाली नई जॉइंट यूनिट
पीडब्ल्यूसी इंडिया और पीडब्ल्यूसी अमेरिका भारत में 40,000 कर्मचारियों वाली एक संयुक्त इकाई बनाने जा रहे हैं। इसमें अमेरिकी फर्म की 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि संचालन पीडब्ल्यूसी इंडिया संभालेगा। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को अपना कारोबार लगभग 2 अरब डॉलर करने और तीन साल में पांच गुना वृद्धि की उम्मीद है।



























































