Mercedes India प्रमुख Santosh Iyer बोले, BMW से आगे रहने के लिए कारों की कीमतें नहीं घटाएंगे
भारतीय लग्जरी कार बाजार में Mercedes-Benz और BMW के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। 2025 में दोनों की बिक्री का अंतर घटकर 1,736 कारों पर आ गया और 2026 की पहली छमाही के पंजीकरण में BMW आगे निकल गई। Mercedes India के प्रमुख संतोष अय्यर ने साफ किया कि वे केवल नंबर एक बनने के लिए छूट या कीमतें नहीं घटाएंगे।



























































