सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह! निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध की मांग की, नेहरू के पत्र का दिया हवाला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने और उनकी संसदीय सदस्यता रद्द करने की मांग की है। दुबे ने इसके लिए जवाहरलाल नेहरू के 1955 के एक पत्र का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर विदेश में सरकार के खिलाफ बोलने और कम्युनिस्ट विचारधारा को देशद्रोह बताया गया था। यह मांग राहुल गांधी के विदेशी मंचों पर भारत के खिलाफ कथित बयानों को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच आई है।



























































