अयोध्या Ram Mandir Trust में 3 नए ट्रस्टी नियुक्त, Ashok Singhal के रिश्तेदार को भी अहम जिम्मेदारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रशासनिक फेरबदल के तहत महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडे और निर्मला यादव को तीन नए ट्रस्टी नियुक्त किया है। अयोध्या में जारी बैठक में ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम की घोषणा भी अपेक्षित है, जो मंदिर के प्रशासनिक व ऑपरेशनल कार्यों की देखरेख करेंगे।



























































