TVS और Bajaj Auto भारत में जल्द पेश करेंगी नई Electric Motorcycle
टीवीएस और बजाज ऑटो भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें उतारने की योजना बना रहे हैं। टीवीएस ईएफएक्स थ्री ओ के 2027 के मध्य तक और बजाज ऑटो की पहली इलेक्ट्रिक बाइक वित्त वर्ष 2027-28 में आने की संभावना है। दोनों कंपनियां देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए मुकाबला तेज करने की तैयारी में हैं।



























































