5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए, सरकार ने UPI पर MDR को लेकर क्या नया ऐलान कर दिया, जानिए आम लोगों पर क्या होगा असर
स्टैंडर्ड P2M स्ट्रक्चर के तहत, 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI ट्रांज़ैक्शन पर 0.4% MDR लागू होगा। 75,000 रुपये और उससे ज़्यादा के ट्रांज़ैक्शन के लिए, MDR की सीमा प्रति ट्रांज़ैक्शन 300 रुपये तय की जाएगी। यह चार्ज मर्चेंट अपने एक्वायरिंग बैंक को देंगे और इसे ग्राहकों पर नहीं डाला जा सकता। ग्राहकों को UPI पेमेंट करने पर कोई ट्रांज़ैक्शन फ़ीस नहीं देनी होगी। UPI ऐप प्रोवाइडर्स को भी UPI पेमेंट पर प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस या कोई और चार्ज लगाने की इजाज़त नहीं होगी।



























































