हाथ मिलाया, मुस्कुराए और फिर साथ किया नाश्ता... Rahul Gandhi की Anwar Ibrahim से मुलाकात क्यों चर्चा में?
नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से नाश्ते पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई, हालांकि उनके बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



























































