200 सरकारी अधिकारी संपर्क में...राहुल का हवाई फायर या CJP को खुला सिग्नल, 5 प्वाइंट्स में समझें पूरी क्रोनोलॉजी
राहुल गांधी ने दावा किया कि ईडी और सीबीआई सहित करीब 200 सरकारी अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दबाव में होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष और युवाओं का आंदोलन पूरी तरह एकजुट है।



























































