बिहार में बाढ़ पीड़ितों को DBT से मिले 112.14 करोड़ रुपये, Samrat Choudhary ने जारी की राहत
बिहार में बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 112.14 करोड़ रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की गई, जिससे प्रत्येक परिवार को 7,000 रुपये मिले। अब तक कुल 10,37,391 परिवारों को 726.17 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को नुकसान की लगातार निगरानी करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।



























































