Kiren Rijiju ने Congress को बताया दिशाहीन, Supreme Court मार्च और CEC के विरोध पर घेरा
चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाला। विपक्षी दल इस मामले में शीर्ष अदालत में याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को दिशाहीन बताते हुए संवैधानिक संस्थाओं के अपमान की कड़ी निंदा की।



























































