हमारे मुंह में शब्द न डालें...फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति की साफ, न तो मंजूरी दी और न ही अस्वीकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसने निर्वाचन आयोग के नए फॉर्म 6 की वैधता पर कोई फैसला नहीं दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसकी पिछली टिप्पणियों को बदले हुए फॉर्म की न्यायिक मंजूरी न समझा जाए। अब यह मामला संज्ञान में आने के बाद अदालत इसकी जांच करेगी, जिसकी सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी।



























































