Jantar Mantar नहीं रहा अब 'प्रोटेस्ट साइट', गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, तय किए ये 3 नए स्थान
दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर डी-नोटिफाई कर दिया है। इसके स्थान पर अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय किया गया है। इन नई जगहों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित एसओपी अलग से जारी की जाएगी।



























































