मार्च खत्म करने के बाद अचानक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल और प्रियंका, अखिलेश-तेजस्वी भी रहे मौजूद
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों को पक्षकार बनाया गया है। इससे पहले सीजेआई ने राहुल गांधी से मिलने के अनुरोध को ठुकराते हुए कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी थी।



























































