महिला सुरक्षा पर CM Rekha Gupta का एक्शन, छात्राओं के लिए बनेगा डेडिकेटेड WhatsApp Group
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों के साथ महिला सुरक्षा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक लाख स्मार्ट स्ट्रीटलाइट लगाने और त्वरित संवाद के लिए डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की घोषणा की।



























































