जगह बदलने से सरकार नहीं बचेगी, जंतर-मंतर को धरना स्थल के रूप में डिनोटिफाई करने पर बोले अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव आयोग से मिलकर चुनावी गड़बड़ियां करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध जारी रखेगा और हर कानूनी कदम उठाएगा। इसी मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की ओर विरोध मार्च निकाला।



























































