देश में अस्थिरता और अराजकता फैला रहे हैं Rahul Gandhi, Anurag Thakur का तीखा हमला
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी सबूत के EVM और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, जबकि देश को शोर नहीं बल्कि ठोस सबूत चाहिए।



























































