British High Commission के जलसे में पहुंचे Jitendra Singh, King Charles III का मना जन्मदिन
नई दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन ने किंग चार्ल्स तृतीय के सम्मान में किंग्स बर्थडे पार्टी आयोजित की। इस दौरान ऐतिहासिक व्यापार समझौते और दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में ब्रिटिश संस्कृति, उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता का जश्न मनाया गया।



























































