बेकाबू होती जा रही है महंगाई, CPI बढ़कर 5.54% हुई, प्याज हुआ 108% महंगा!
खाद्य पदार्थों, खासकर प्याज के दाम बढ़ने से सितंबर में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई। इस दौरान खाद्य महंगाई दर अगस्त के 5.97 प्रतिशत से उछलकर 7.74 प्रतिशत पर पहुंच गई। महंगाई की चिंताओं को देखते हुए रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया है।



























































