Delhi High Court में वकीलों ने पढ़ी Preamble, पुलिस कार्रवाई के विरोध में बांधा काला रिबन
दिल्ली हाई कोर्ट के लॉन में कई वरिष्ठ और युवा वकीलों ने इकट्ठा होकर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। यह प्रदर्शन वकीलों के साथ कथित पुलिस ज्यादतियों के खिलाफ एकजुटता जताने के लिए किया गया था। इस सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव और पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुकीं वकील स्वाति सिंह मलिक भी शामिल हुईं।



























































