संतोष मूरत की 'साहब, मैं ज़िंदा हूँ' वाली तख्ती से गृह मंत्रालय के ताले तक, जंतर-मंतर की अनकही कहानी
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। इसके बदले अब राजधानी में रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन के लिए नया विकल्प बनाया गया है। वहीं जंतर-मंतर पर धरने रोकने के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई है।



























































