इधर पुतिन-ट्रंप ने हाथ मिलाया, उधर रूस ने आधे यूक्रेन में अंधकार लाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा युद्धविराम का ऐलान किया है। हालांकि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन रूस के सहमत होने पर वे हमले रोकने को तैयार हैं। इस बीच दोनों देशों में ऊर्जा ठिकानों और बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले लगातार जारी हैं।



























































