CBI की FIR बरकरार, CM मान के OSD की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में राज्य सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ सीबीआई को सख्त कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। हालांकि, अदालत ने एफआईआर पर रोक नहीं लगाई है। हाई कोर्ट के जांच आदेश के खिलाफ पंजाब की याचिका पर केंद्र और सीबीआई को नोटिस भेजा गया।



























































