CEC Gyanesh Kumar को हटाएं और पैनल में CJI को लाएं, Kerala Assembly में प्रस्ताव पास
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसमें मतदाता सूची की गड़बड़ियों को सुधारने और चुनाव आयुक्तों की चयन समिति के पुनर्गठन की मांग की गई है। वहीं कांग्रेस ने कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन पर वोट चोरी और मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।



























































