JNU यौन उत्पीड़न केस: Congress MP Bimol Akoijam के खिलाफ BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
JNU में 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पद से हटाए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ BJP महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर सांसद की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।



























































