पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन के लिए Indian Army और UAE की तैयारी, चौबटिया में सर्विलांस ग्रिड ड्रिल
उत्तराखंड के चौबटिया में भारत और यूएई की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंटेन गार्डियन 2026 आयोजित किया जा रहा है। 5 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस 14 दिवसीय अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 जवान शामिल हैं। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक, सामरिक कौशल और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।



























































