पत्रकारिता के लिए PIB एक्रेडिटेशन अनिवार्य शर्त नहीं, CPI सांसद ने Amit Shah से की दखल की मांग
सीपीआई सांसद पी. संतोष कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शनों की कवरेज कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लेने और परेशान करने का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस ज्यादतियों को छिपाने के लिए स्वतंत्र रिपोर्टिंग रोक रही है। उन्होंने शाह से यह कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की।



























































