भारत में Retail Inflation 5.54 फीसदी पर पहुंचा, 22 महीने के उच्चतम स्तर पर महंगाई
भारत में सितंबर महीने की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई है, जो 22 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। खाद्य महंगाई, महंगे कच्चे तेल और कम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। आरबीआई की पिछली बढ़ोतरी के बाद अब वित्तीय संस्था एचएसबीसी ने दिसंबर में भी ब्याज दरें बढ़ने की संभावना जताई है।



























































