Balochistan के Quetta में Pakistan Army का विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत
बलूचिस्तान के क्वेटा में तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। मृतकों में इंस्ट्रक्टर मेजर हसनैन शहज़ाद और ट्रेनी कैप्टन अब्दुल समद शामिल हैं। राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।



























































