पुराने पाप नहीं धुलेंगे, अखिलेश यादव ने किया अयोध्या को सनातन राजधानी बनाने का वादा तो BJP ने कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में सत्ता में आने पर अयोध्या को सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी बनाने का वादा किया है। इस पर भाजपा ने उन पर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक स्टंट करार दिया। भाजपा नेताओं ने अखिलेश की रामभक्ति पर सवाल उठाए और 1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी के लिए उनसे माफी की मांग की।



























































