पानी में मिले कौन से केमिकल, FSSAI ने क्यों मुकदमा चलाने को कहा, सभी आरोपों पर बिसलेरी ने क्या दी सफाई?
FSSAI ने यह कदम बिसलेरी के बोतलबंद पानी के एक बैच में ब्रोमेट की अधिक मात्रा मिलने के आरोपों के बाद उठाया है। ब्रोमेट एक ऐसा केमिकल कंपाउंड है जो इंसानों में कैंसर का कारण बन सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन नतीजों को चुनौती दी है। कंपनी का कहना है कि FSSAI से मान्यता प्राप्त एक लैब में बाद में कराए गए स्वतंत्र परीक्षणों में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई गई।



























































