अयोध्या से जनकपुर सीधी ट्रेन, PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने नई दिल्ली में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद दोनों नेताओं ने अयोध्या और जनकपुर धाम को जोड़ने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा-पार कनेक्टिविटी और आपसी संबंधों को मजबूत करना है।



























































