Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित रैली को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों की तारीखों पर यह रैली करना पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। इसके अलावा उन्होंने मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा और त्योहारों में व्यापारियों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।



























































