ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, सेना और खुफिया एजेंसी को लेकर लिया सख्त फैसला
ईरान ने ब्रिटेन की सेना को आतंकवादी संगठन और उसकी खुफिया एजेंसी एमआई6 को शत्रुतापूर्ण समूह घोषित किया है। ईरान का आरोप है कि ब्रिटेन अमेरिका और इजरायल को सैन्य मदद देकर अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है। यह जवाबी फैसला ब्रिटेन द्वारा रिवोल्यूशनरी गार्ड्स पर की गई कार्रवाई के विरोध में लिया गया है।



























































