आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा Cyclone Murasu, 3 नवंबर को तट से टकराने की आशंका
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मुरासु 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।



























































