तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाने के लिए वोटरों की चीटरों के खिलाफ लड़ाई बताया।



























































