2027 चुनाव से पहले Punjab में AAP को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों का यह कदम पार्टी द्वारा 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के ठीक एक दिन बाद सामने आया है।



























































