Anthropic लाएगा IPO और 1 Trillion Dollar वैल्यूएशन के साथ जुटाएगा 90 अरब डॉलर
क्लॉड एआई बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है और इसका लक्ष्य करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का मूल्यांकन हासिल करना है। कंपनी आईपीओ और निजी निवेश के जरिए लगभग 90.35 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया समेत 7 दिग्गज कंपनियां निवेश करेंगी।



























































