भारत पेट्रोलियम ने तथ्यों के साथ पहले कर्नाटक के E20 दावे को किया खारिज, फिर तुरंत डिलीट किया ट्वीट, स्क्रीनशॉट वायरल
कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल में बीस प्रतिशत से अधिक इथेनॉल मिलाए जाने के आरोप के बाद, भारत पेट्रोलियम एक गलत आंकड़े वाला ट्वीट हटाने पर घिर गई है। उधर, इस विवाद के बाद केरल सरकार ने भी पेट्रोल पंपों की औचक जांच शुरू कर दी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।



























































