Chhath Puja से पहले Bihar के पेंशनर्स को मिला तोहफा, DBT से खातों में पहुंचे 1205 करोड़ रुपये
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व से पहले 1.09 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 1205.91 करोड़ रुपये भेजे। प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से यह राशि सीधे खाते में हस्तांतरित की गई। उन्होंने अधिकारियों को छूटे हुए पात्र लोगों को भी इस योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।



























































