UP 2027: सभी 403 सीटों पर तालमेल के लिए SP और Congress ने बनाई 4-4 सदस्यीय कमेटी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सीट-बंटवारे पर बातचीत हेतु 4-4 सदस्यों की कमेटियां बनाई हैं। दोनों दल 23 और 24 नवंबर को दिल्ली में बैठक कर सभी 403 सीटों का जायजा लेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुताबिक सीट बंटवारा केवल जीतने की संभावना पर आधारित होगा।



























































