BJP के वरिष्ठ नेता LK Advani की तबीयत में सुधार, Apollo Hospital से मिली छुट्टी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को 19 अक्टूबर को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छाती में संक्रमण के कारण उन्हें 16 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। 98 वर्षीय आडवाणी की देखरेख डॉ. विनीत सूरी ने की और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ।



























































