कोई गलत काम नहीं कर रहे...अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बृजभूषण सिंह बोले- कुछ सवालों को समय के साथ दफन कर देना चाहिए
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 नवंबर को अयोध्या दर्शन के लिए आने को लेकर बृजभूषण ने कहा कि यह अच्छा काम है। दर्शन करने आना कोई गलत काम नहीं है। रामभक्तों पर गोली चलाने को लेकर सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान पर बृजभूषण ने कहा कि कुछ सवालों को समय के साथ दफन कर देना चाहिए।



























































