छठ पूजा आने वाली है, IRCTC की वेबसाइट बंद होने की खबर, अब आई रेलवे की सफाई
आईआरसीटीसी ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और पीक समय में भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट और ऐप पर लॉगिन में अस्थायी देरी हुई थी, जो अब सामान्य हो चुकी है। यात्रियों के बुकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए आईआरसीटीसी अपने नेक्स्ट जनरेशन ई-टिकटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्टिव-एक्टिव डिजास्टर रिकवरी सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है।



























































